इंदौर । मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जनपद पंचायत देपालपुर के तत्वाधान में जिला पंचायत इंदौर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार बेटमा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
मेले में रोजगार एवं प्रशिक्षण देने वाली विभिन्न क्षेत्रों की 8 कंपनियों/संस्थानों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से सिप्ला , आईसीआईसीआई बैंक, आर सेटी, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. आदि कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले में कुल 285 बेरोजगार युवक-युवतियों के पंजीयन हुए एवं 239 चयनित हुए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के अधिकारी, ग्राम पंचायतों के सचिव आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक सुश्री जयन्ति जावरिया ने रोजगार मेले एवं आजीविका मिशन के बारे में जानकारी दी। जनपद पंचायत देपालपुर के सीईओ राजू मेंढा ने मेले की उपयोगिता एवं इसके लाभ के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन मनोज धीमान ने किया। सुश्री रानू रावल ने आभार व्यक्त किया।


