एप्सो: अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन का राज्य सम्मेलन संपन्न, घर चौपाल से लेकर वैश्विक शांति पर हुआ चिंतन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Sadbhavna Paati.

इंदौर। 
अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन (एप्सो) का 15 वां राज्य सम्मेलन इंदौर में संपन्न हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अनेक प्रतिनिधियों ने घर, परिवार, चौपाल से लेकर विश्व में शांति के प्रयासों पर चिंतन- मनन किया। सम्मेलन में भारत में निरंतर बढ़ रही फासीवादी प्रवृत्तियों के प्रतिरोध हेतु संयुक्त पहल के लिए एप्सो से अनुरोध किया गया। सम्मेलन में अनेक प्रस्ताव पारित किए गए नई कार्यकारिणी का गठन भी हुआ। वक्ताओं ने गांधीजी की शहादत के 75 वर्ष पर शासन की चुप्पी पर सवाल उठाए।

प्रस्ताव जो पारित हुए
सम्मेलन में महात्मा गांधी की शहादत के 75 वर्ष पूरे होने पर उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए विश्व शांति हेतु अनेक प्रस्ताव स्वीकार किए। फिलिस्तीन के नागरिकों द्वारा स्वतंत्रता एवं संप्रभु राष्ट्र की स्थापना हेतु चलाए जा रहे संघर्ष का समर्थन, यूक्रेन युद्ध और नाटो के विस्तार योजना का विरोध, ब्राजील में लोकतंत्र पर हमले की निंदा, लेटिन अमेरिका में साम्राज्यवादी दखल, यूरोप में ताकतवर होते दक्षिणपंथी, आर्थिक असमानता, भारत की विदेश नीति, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सांप्रदायिक हमलों के विरोध पर तथा जलवायु संरक्षण पर प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किए गए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।