हर चीज में नाकाम हो रहे हैं तो जीने से क्या मतलब, लिखकर MCA स्टूडेंट ने ख़त्म की अपनी जीवन लीला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

एक्जाम में मार्क्स कम आने पर इंदौर में MCA (मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लिकेशन) के छात्र ने जान दे दी। बुधवार को उसने अपने रूम में फांसी लगा ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि ‘एक्जाम में नंबर कम रहे हैं। पता है कि मैं गलत कर रहा हूं, लेकिन हर चीज में अगर नाकामी मिले, तो जीने का क्या मतलब। आप सब अच्छे से रहिएगा।’

मामला खजराना थाना क्षेत्र के पीपल चौक के पास का है। बिहार का रहने वाला अभिषेक चार महीने पहले पढ़ाई करने इंदौर आया था। यहां वह एमसीए कर रहा था। वह यहां कमरा किराए से लेकर रहता था। सुबह रूम मेट कमरे में गया। देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला, तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गेट तोड़कर देखा, तो अभिषेक फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जांच में घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है।

पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि अभिषेक के मन में पढ़ाई को लेकर डर सता रहा था। उसे हमेशा अच्छे नंबर नहीं आने का डर रहता था। इस कारण वह तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।