सेंदड़ा । ग्राम पंचायत सेंदड़ा के राजस्व ग्राम धोलिया में रसद विभाग द्वारा नवसृजित उचित मूल्य की दुकान का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर CRPF के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर राम सिंह एवं गांव के पटेल भंवर सिंह जी ने फीता काटकर दुकान का विधीवत उद्घाटन किया। इस दौरान पुर्व वार्डपंच तथा प्रोपराइटर मोती सिंह ने कहा कि सोमवार से ग्राम धोलिया में गेहूं का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच पांचू सिंह, पूर्व उपसरपंच पूनमचंद, सहकारी समिति सेंदड़ा के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, व्यवस्थापक भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी हरदेव सिंह चौहान (CTI), पूर्व वार्ड पंच मोती सिंह, राम सिंह भोपाजी (सेंदड़ा), गोपाल सिंह (हिराजी का बाड़िया), शंकर सिंह (झाड़ली), केशर सिंह (रेलवे), मोहन सिंह (चाबीदार), मंगल सिंह (रेलवे प्वाइंट्समैन), बलवीर सिंह (प्वाइंट्समैन), लाबूसिंह (भूतपूर्व गैंगमैन), भगवान सिंह, कालू सिंह, हरदेव सिंह, मोहित सिंह, सोहन सिंह रेलवे, करण सिंह (बोरवाड़), शंकर सिंह (बोरवाड़) सहित समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों का माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन समाजसेवी हरदेव सिंह चौहान द्वारा किया गया।
अंत में सभी उपस्थित जनों को अल्पाहार कराया गया। ग्रामीणों ने नव स्थापित उचित मूल्य की दुकान प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए राहतकारी व लाभदायक बताया।


