किसानों का चक्का जाम, दिल्ली की सीमाएं सील, कई मेट्रो स्टेशन बंद, प्रशासन अलर्ट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नए कृषि कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे किसान संगठनों की तरफ से शनिवार को चक्का जाम किया गया है। एहतियान दिल्ली और आस-पास के इलाके सरीखे प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है वहीं, दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

हालांकि, किसान नेताओं ने दिल्ली एनसीआर में चक्का जाम न करने का ऐलान किया है, फिर भी दिल्ली पुलिस अपने स्तर पर तैयारी की गई है। बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”] पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्सेज की तैनाती की गई है। दोपहर के बारह बजते हीं चक्का जाम शुरू कर दिया गया है।

जहां-जहां किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, वहां के हाइवे को किसानों ने बंद कर दिया है। ये अब से तीन घंटे तक यानी तीन बजे तक चलेगा।

वहीं, दिल्ली में एहतियान कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने जानकारी देते हुए कहा कि मंडी हाउस, आईटीओ और दिल्ली गेट के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। साथ ही अब विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार को बंद कर दिया गया है।

गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड हिंसा को देखते हुए एहतियातन तौर पर दिल्ली एनसीआर में भारी सुरक्षा व्यवस्था किया गया है। करीब 50,000 हजार से अधिक संख्या में पुलिस और पैरा-मिलिट्री बलों को तैनात किया गया है।[/expander_maker]

 

Image result for kisan andolan delhi

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
16 Comments