फरवरी और मार्च में बड़ी पंचायत कर मोदी और शिवराज के लिए परेशानी खड़ी करेंगे किसान संगठन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

जबलपुर में किसान नेता राकेश टिकैत ने दी चेतावनी 
MP News in Hindi। चुनावी साल में किसान मध्य प्रदेश और केंद्र के लिए आफत साबित हो सकते हैं। जबलपुर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि किसानों के मुद्दों पर फरवरी और मार्च में बड़ी पंचायतें होने वाली हैं। उसमें तय होगा कि किसानों के मुद्दों पर किस तरह के आंदोलन को किया जाए। किसान नेता टिकैत ने कहा मध्यप्रदेश में 24 फरवरी को रीवा में भी बड़ी पंचायत होगी जिसमें प्रदेश में बड़े आंदोलन की रणनीति बनेगी।
उन्होंने शिवराज सरकार पर निशाना साधकर कहा प्रदेश में अवैध सरकार चल रही है। एमएसपी गारंटी कानून, जमीनों के अधिग्रहण, नहरों के रखरखाव और सिंचाई की व्यवस्था सहित अनेक मुद्दों पर टिकैत ने सरकार की नीतियों को जमकर आड़े हाथों लिया।
टिकैत ने आरोप लगाया किसानों की खरीदी के नाम पर फर्जी रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। उन्होंने फिर साफ किया है कि एमएसपी गारंटी कानून से कम कोई समझौता नहीं होगा। क्योंकि जब तक देश में एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनेगा तब तक किसानों का कोई फायदा नहीं होने वाला।
उद्योगपति गौतम अडाणी पर निशाना साधते हुए टिकैत ने कहा देश में किसानों की जमीनें लेकर जिस तादाद में गोदाम बनाए जा रहे हैं उससे किसानों का नुकसान होगा। मध्यप्रदेश में किसानों की जमीन अधिग्रहण मुद्दे पर टिकैत ने कहा प्रदेश में किसानों की जमीनें लूटने का बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। किसान को रेट कम दिया जा रहा है जबकि सर्किल रेट का 4 गुना दिया जाना चाहिए।
टिकैत ने देश में नागपुर की पॉलिसी चलने का भी खुलकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा सरकारें जातिगत किसान संगठन बनाने के एजेंडे पर काम कर रही हैं। जो सिर्फ सरकार के इशारे पर काम करेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।