बाप ने किया पाप : 16 साल की बेटी का दुष्कर्मी पिता ने ही किया क़त्ल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

इंदौर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुष्कर्मी पिता ने अपनी सगी बेटी (16) की गला घोंटकर हत्या कर दी। पिता पहले बेटी-बेटे को मेला दिखाने के बहाने ले गया। बाद में बेटे को घर भेजकर बेटी को साथ ले गया।
घर के नजदीक पुल के पास बेटी का गला घोंट दिया। पिता के हाथों बचने के लिए बच्ची ने इतना संघर्ष किया कि उसके हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं, गहरे घाव हो गए। मुंह और नाक से भी काफी खून बह चुका था।
पैरों की अंगुलियों पर पत्थर जैसी भारी चीज से हमले के निशान भी मिले हैं। फिलहाल आरोपी पिता फरार है।

ASI राजेश कुमार जैन के मुताबिक घटना मांगलिया के पास बजरंग नगर कांकड़ की है। यहां रहने वाली लड़की को उसके पिता रईस खान ने गला घोंटकर मार डाला।

रात में लड़की का मामा उसे अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार रात की है।

वारदात शिप्रा थाना क्षेत्र के मांगलिया की है। न्यू बजरंग नगर में रहने वाला आरोपित पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह सोमवार शाम दो बेटों और एक बेटी के साथ खजराना मेले में गया था।

रात करीब 11:30 बजे उसने घर से 500 मीटर दूरी पर बाइक बेटों को दे दी और कहा कि वह बेटी को लेकर आ रहा है। करीब आधा घंटे तक दोनों (बेटी और पिता) घर नहीं पहुंचे तो आरोपित की पत्नी ने बेटों से पूछा। इसी से शक गहराया और आरोपित की पत्नी ने अपने भाई को फोन लगाकर घर बुलाया।

आरोपित की पत्नी और साला टार्च की रोशनी में तलाशते हुए एक्जोटिका होटल के समीप पहुंचे तो बेटी सड़क किनारे बदहवास स्थिति में मिल गई। उस वक्त उसकी सांस चल रही थी। उसने मामा को बताया कि पिता दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था।

उसके विरोध करने पर दुपट्टे से गला घोंट दिया। स्वजन उसे अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

बेटी ने बयान बदलकर करवाई थी दुष्कर्मी पिता की जमानत – एसपी (ग्रामीण) भगवतसिंह बिरदे के मुताबिक आरोपित ने पिछले साथ मई में बेटी से दुष्कर्म किया था। लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा लेकिन स्वजन ने जमानत करवा ली।

सेंधवा में रहने वाले दोस्त, रिश्तेदारों के दबाव में बेटी ने बयान बदले और कहा कि उसने गलत एफआइआर करवा दी थी। पिछले वर्ष अक्टूबर में आरोपित को जमानत मिल गई। इसके बाद उसने मकान बदल लिया और पत्नी व बच्चों के साथ ही रहने लगा। सोमवार को साजिश के तहत बच्चों को ले गया और बेटी की जान ले ली।

भानजी की हत्या में शामिल रहा दरिंदा – एसडीओपी (सांवेर) पंकज दीक्षित के मुताबिक आरोपित के पुराने रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि तीन साल पूर्व भी उसने बहन के साथ मिलकर मासूम भानजी की हत्या कर दी थी।

उसके विरुद्ध जूनी इंदौर थाने में हत्या का केस दर्ज है। मामले में उसकी बहन अभी तक जेल में बंद है। आरोपित की अंतिम लोकेशन सेंधवा की मिली है। पुलिस मोबाइल की टावर लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।