फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने शुरू की अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी, आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनेन आएंगे नज़र

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली का सिनेमा में बड़ा नाम है। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से एक बढ़कर फिल्में दी है। पद्मावत और गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद फैंस में उनकी अगली फिल्म को लेकर हाई बज बना हुआ है और वो सोच रहे हैं कि भंसाली अब वो पर्दे पर क्या नया लेकर आने वाले हैं तो बता दें संजय लीला भंसाली ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म के लिए कास्टिंग भी करीब-करीब कंफर्म कर ली है। जानकारी के लिए बता दें, संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में इस बार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नहीं बल्कि एक नई जोड़ी दिखने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संजल लीला भंसाली की अगली फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनेन को कास्ट किया गया है।

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों में भव्य सेट, बेहतरीन म्यूजिक और गानों के लिए भी जाने जाते हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्में इतने महंगे बजट में बनती है जिसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है। इतना ही नहीं संजय लीला भंसाली की फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता है और उनके साथ हर एक्टर काम करना चाहता है और शायद यही वजह है कि फिल्म के लिए आदित्य रॉय कपूर और कृति सेनन ने हा कर दी है।

इसलिए दोनों सितारों ने इन रिपोर्ट्स को कंफर्म नहीं किया है। कृति सेनन और आदित्य रॉय कपूर का नाम हर तरफ छाया हुआ है। वहीं बात करें तो, वो जल्द ही फिल्म ओम- बैटल विदइन में नजर आने वाले हैं जबकि, एक्ट्रेस कृति सेनन के हाथ आदिपुरुष, गणपत, भेड़िया और शहजादा जैसी दमदार फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं अब देखना है कि दोनों की जोड़ी को फैंस कितना पसंद करते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।