विक्रांत भूरिया पर FIR: सांसद डामोर के निज सचिव की शिकायत पर कार्रवाई, भूरिया बोले मैं झुकूंगा नहीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया पर आरोप है कि उन्होंने झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। इस वीडियो को वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर विक्रांत भूरिया ने कहा कि सामाजिक अधिकारों के लिए जेल भी जाना पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। मैं झुकूंगा नहीं।

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के खिलाफ सांसद डामोर के निज सचिव सागर सिंह रावत की शिकायत की है। इस पर ही एफआईआर दर्ज हुई है। विक्रांत भूरिया ने पलटवार किया कि मेरे खिलाफ भाजपा के इशारे पर पुलिस ने दबाव में आकर बिना जांच के केस दर्ज किया है।
मुझ पर एफआईआर भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर के वायरल वीडियो पर सवाल उठाने की वजह से की गई है। इसमें वह आरक्षण समाप्त करने की बात कह रहे थे।
भूरिया ने कहा कि भाजपा और सांसद डामोर एक एफआईआर के दम पर मुझे झुका नहीं सकते, सच्चाई और समाज के अधिकारों के लिए यदि जेल भी जाना पड़े तो पीछे हटने वाला नहीं हूं।

यह है मामला 

29 अप्रैल को अलीराजपुर में सांसद गुमान सिंह डामोर ने एक रैली में डिलिस्टिंग को लेकर कहा था कि अनुसूचित जनजाति के लोग, जिनके द्वारा धर्मांतरण कर लिया गया है उन्हें आरक्षण की सूची से बाहर निकाला जाएगा।
सांसद के निज सचिव की तरफ से दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर दुष्प्रेरणा से काट-छांटकर वायरल किया गया। सांसद डामोर की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।  इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(1)(बी),120 बी, 499,  500 में केस  दर्ज किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।