बीटी कपास के विभिन्न किस्मों के बीज के अवैध पैकेट पाये जाने पर एफआईआर दर्ज

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। इंदौर में विभिन्न किस्मों के बी.टी. कपास के बीज के अवैध पैकेट पाये जाने पर कृषि विभाग द्वारा दो प्रतिष्ठानों के प्रोपाइटर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिले में खाद-बीज के अवैध क्रय-विक्रय तथा भण्डारण करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई इसी के तहत की गई है।

उप संचालक कृषि एस.एस. राजपूत ने बताया कि यह एफआईआर रावजी बाजार थाना में आरोपी मेसर्स पाटीदार सीडस कॉर्पोरेशन प्रा. लि. राजीव काका मार्केट स्टेट हाईवे रोड बडाली जिला सांबरकाठा (गुजरात) एवं एक्सपर्ट जेनेटिक्स प्रा. लि. अगुर (गुजरात) के प्रोपराइटर  भरत भाई पटेल के विरूद्ध दर्ज कराई गई है। यह प्रकरण बीज अधिनियम 1966 की धारा 3.7 एवं 17 बीज नियंत्रण आदेश 1983 की धारा 4 एवं 5 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत उल्लंघन होकर प्रथम दृष्टया अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

बताया गया कि गत  20 अप्रैल 2022 को मेसर्स सनावद बेडिया ट्रांसपोर्ट लोहा मंडी इंदौर के ऑफिस / गोदाम, नगीनलाल राजमल भंडारी ट्रांसपोर्ट 15/1 नवलखा मेन रोड लोहा मंडी इंदौर एवं हिन्दुस्तान केरियर कारपोरेशन आनंद चेम्बर लोहा मंडी इंदौर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेसर्स पाटीदार सीड्स कारपोरेशन प्रा.लि. राजीव काका मार्केट स्टेट हाईवे रोड बडाली जिला सांवरकाठा (गुजरात) एवं एक्सपर्ट जेनेटिक्स प्रा. लि. अगुर गुजरात के विभिन्न किस्मों के बी.टी. कपास बीज के अवैध पैकेट पाये गये। जिनको जप्त कर संबंधित व्यक्तियों की सुपुर्दगी में दिये गये। इस मामले में मेसर्स पाटीदार सीडस कॉर्पोरेशन प्रा. लि. एव एक्सपर्ट जेनेटिक्स प्रा.लि. के प्रोपराइटर भरत भाई पटेल के विरुद्ध  एफआईआर दर्ज कराई गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।