तीर्थयात्रियों से भरी बस में लगी आग, चार की मौत, 24 झुलसे, वैष्णो देवी जा रही थी बस, जांच जारी 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

वैष्णो देवी जा रही तीर्थयात्रियों की एक बस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 24 लोग झुलस गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कटरा के पास वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में शुक्रवार को आग लगने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।

24 अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, कटरा से करीब तीन किलोमीटर दूर नोमाई के पास बस में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री जम्मू जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

कटरा प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों का आधार शिविर है। जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुकेश सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जांच में किसी विस्फोटक के इस्तेमाल की बात नहीं आई है, फोरेंसिक टीम आग के कारणों की जांच कर रही है।

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कटरा बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।