मप्र में आग उगल रहा पारा, भीषण गर्मी से जनता बेहाल, 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में मौसम आग उगल रहा है। पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण पारा लगातार चढ़ रहा है। दिन का तापमान 46 तो रात का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। यानी न दिन में चैन है न रात में। धार, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, खंडवा, रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा। अगले 24 घंटों के लिए 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की मानें तो चक्रवात के और कमजोर होकर अवदाब में बदलने का अनुमान है, जिसके कारण पूर्वी हवाएं और नमी दोनों आना कम होगी और मौसम शुष्क होने के साथ तापमान बढ़ेगा। पिछले 24 घंटों में हवाओं की दिशा बार-बार बदली, लेकिन रात से सुबह तक असानी के असर से पूर्वी हवाएं नमी के साथ आती रहीं। बादल और नमी के चलते रात में गर्माहट के साथ उमस परेशान करती रही।  अनुमान है कि शुक्रवार को असानी के कमजोर होने के साथ नमी आनी कम होगी। वहीं बादल छटेंगे, जिससे वातावरण शुष्क होगा और तापमान बढ़ेगा। अगले एक से दो दिनों में पूर्वी प्रदेश भी तपेगा। शुक्रवार से पूर्वी प्रदेश में भी लू चलने के आसार हैं, ऐसे में इस दिन से पूरे प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के आंकड़ों की ओर रुख करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी 46 डिग्री राजगढ़ में दर्ज की गई। मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि पिछले 24 घंटे का मौसम शुष्क रहा। धार, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, खंडवा, रतलाम जिलों में लू का प्रभाव रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि दतिया, गुना, ग्वालियर, विदिशा, अशोकनगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, नीमच, मंदसौर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड जिलों में लू चलने की संभावना है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।