सावन के पहला सोमवार : मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मंदसौर। सावन के पहले सोमवार को भगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर सहित जिलेभर के शिवालयों में उत्साह छाया रहा। भक्तों ने गर्भगृह के अंदर जाकर दर्शन किए।

पशुपतिनाथ मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया। दोपहर में मंदिर के बाहर तक दर्शनार्थियों की कतारें लग गईं। मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था के पुलिस जवान भी तैनात रहे।

सावन माह के सोमवार पर शिव भक्तों में अधिक उत्साह रहा। सोमवार सुबह 5:30 बजे पशुपतिनाथ मंदिर पर दर्शन खुलते ही श्रद्धालु पहुंचना प्रारंभ हो गए। सुबह पांच बजे मंगला आरती एवं 5:30 बजे रुद्राभिषेक में भी भक्त पहुंचे। 7:30 बजे शृंगार आरती के बाद दिनभर पट खुले रहे। सुबह 11 बजे राजभोग आरती हुई।

भक्तों की भीड़ होने के कारण कतार में लगकर दर्शन के लिए इंतजार भी करना पड़ा। सुबह 11 बजे कतार मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंच गई।

पशुपतिनाथ मंदिर पर सोमवार को अधिक भक्तों के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर पर कावड़ यात्राएं भी आईं। भक्त आगे बढ़ते रहे और गर्भगृह से दर्शन कर निर्गम द्वार से बाहर निकल गए।

माला और प्रसाद वहा मौजूद पुजारियों ने चढ़ाए। इसके साथ ही खिलचीपुरा स्थित धोलागिरी महादेव मंदिर, घंटाघर के समीप भूतेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ रही।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।