शहर में पहली बार 30 धार्मिक और सामाजिक संगठन  मिलकर कराएंगे भागवत ज्ञान यज्ञ 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

गीता भवन में 24 जुलाई से वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद के श्रीमुख से होगी कथामृत वर्षा 

इन्दौर। श्रावण मास के पावन अवसर पर शहर में पहली बार 30 धार्मिक-सामाजिक संगठनों की मेजबानी में वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज के श्रीमुख से श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का दिव्य आयोजन 24 से 30 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 4 से सायं 7 बजे तक मनोरमागंज स्थित गीता भवन सत्संग सभागृह में किया जा रहा है। कथा के दौरान विभिन्न उत्सव भी मनाए जाएंगे।
आयोजन समिति की ओर से प्रेमचंद गोयल, राजेश बंसल एवं श्याम मोमबत्ती ने बताया कि यह पहला मौका है जब सावन माह में शहर के 30 धार्मिक एवं सामाजिक संगठन मिलकर भागवत ज्ञान यज्ञ का दिव्य आयोजन करा रहे हैं।
इस दिव्य आयोजन में गीता भवन ट्रस्ट के साथ बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन, सूठीबाई दौलतराम छाबछरिया पारमार्थिक ट्रस्ट, गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट, कल्याण-केटी समूह, स्वस्तिक कोल समूह, रामदेव मन्नालाल गोयल पारमार्थिक ट्रस्ट सहित शहर के प्रमुख धार्मिक-सामाजिक संगठन भी विभिन्न व्यवस्थाओं में भागीदार बनेंगे।
ज्ञान यज्ञ में पहले दिन रविवार 24 जुलाई को भागवत महात्यम, 25 को नारद चरित्र एवं शुकदेव आगमन, 26 को सती चरित्र एवं शिव विवाह, 27 को प्रहलाद चरित्र एवं कृष्ण जन्मोत्सव, 28 को बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा, 29 को रुक्मणी विवाह महोत्सव तथा शनिवार 30 जुलाई को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं फूलों की होली के साथ कथा का समापन होगा।
कथा में देश–प्रदेश एवं मालवांचल के अनेक प्रमुख संत-विद्वान भी आएंगे। गीता भवन सत्संग सभागृह में भक्तों की सुविधा के लिए सभी समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस दौरान श्रीकृष्ण जन्म, रुक्मणी विवाह, गोवर्धन पूजा सहित अनेक प्रमुख उत्सवों का जीवंत मंचन भी होगा। समापन पर फूलों की होली इस उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।