वन मंत्री ने किया ब्रह्माकुमारीज ज्ञान शिखर स्थित स्पिरिचुअल आर्ट गैलरी का अवलोकन 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। मध्यप्रदेश शासन के वन मंत्री विजय शाह आज इन्दौर, न्यू पलासिया स्थित ब्रह्माकुमारीज ज्ञानशिखर में डिवाइन विज़डम स्पिरिचुअल आर्ट गैलरी देखने पहुंचे। अनेक आध्यात्मिक ज्ञान के गुह्य रहस्यों से परिपूर्ण यह आर्ट गैलरी देखकर वे प्रभावित हुए, उन्होंने कहा कि ऐसा ज्ञान तो सभी को प्राप्त होनी चाहिए। स्कूलों में भी बच्चों को इस प्रकार की ज्ञान की किताबें पढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने ओमप्रकाश भाईजी सभागृह का भी अवलोकन किया तथा मेडिटेशन में बैठकर गहन शांति की अनुभूति की।
इन्दौर जोन के मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने उन्हें 5 जून से 25 अगस्त 2022 तक चलने वाले कल्प तरुह प्रोजेक्ट की जानकारी दी, उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत धरती पर हरियाली लाने  के लिए एक विशेष वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा, हरेक व्यक्ति को एक पौधा लगाने और साथ ही उसका देखभाल भी करने के लिए सभी को प्रेरित किया जायेगा। हेमलता दीदी ने मंत्रीजी को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस कल्प तरुह प्रोजेक्ट के उद्घाटन प्रोग्राम में आने का निमंत्रण दिया। ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने वन मंत्री विजय शाह को श्रेष्ठ विचारों वाली टेबल कैलेंडर तथा ईश्वरीय सौगात भेंट की तथा यहाँ होने वाली गतिविधियों की सेवांजलि प्रदान की।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।