धोखाधड़ी : फर्जी कंपनी खोलकर हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी कंपनी खोलकर हर्बल प्रोडक्ट के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कपिल नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक ग्रीन मेट नामक फर्जी तरीके से एक कंपनी खोलकर हर्बल प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देता था। वहीं, पकड़े आरोपी कपिल 2020 में भी धोखाधड़ी के मामले में पकड़ाया जा चुका है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी का एक खाता भी ओपन किया है। जिसमें से 41 हजार रुपए मिले हैं, तो वहीं अन्य दो खाते अभी बाकी हैं जिन्हें जल्द खोला जाएगा। इस पूरे मामले में दो आरोपी फरार चल रहे, इनमें एक महिला आरोपी भी शामिल है और आने वाले दिनों में इस पूरे मामले में कुछ और आरोपियो को जल्द पकड़ने की बात पुलिस द्वारा कही जा रही है।

एडिशनल कमिश्नर राजेश हिंगणकर के मुताबिक जांच पड़ताल में यह भी बात समाने आई है कि आरोपियो द्वारा ब्यूटी हर्बल प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी देने की बात पर धोखाधड़ी की गई है और आने वाले दिनों में कुछ और खुलासे हो सकते है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।