दोस्तों ने खींचे छात्रा के सिगरेट पीते हुए फोटो, कर रहे थे ब्लैकमेल, डिप्रेशन में आकर डॉक्टर की बेटी ने लगाई फांसी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शहर में कक्षा 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह सिर्फ ये रही कि छात्रा को सिगरेट पीते हुए उसकी कोचिंग के दो दोस्तों ने देख लिया था और फोटो खींच लिए थे।

इसी बात पर वे छात्रा को ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे छात्रा डिप्रेशन में थी। इसके चलते उसने फांसी लगा ली।

घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। मृतका का नाम हीरन्या पिता केशव लोनखेड़े (18) है। रविवार देर शाम को उसने अपने घर में फांसी लगा ली। वह मालवा कन्या स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी।
छात्रा के पिता डॉक्टर है और मां बड़वानी के शासकीय अस्पताल में नर्स है। घटना के वक्त माता-पिता घर पर नहीं थे। छोटी बहन और छोटा भाई घटना के वक्त घर के बाहर खेल रहे थे। छात्रा अकेली थी। जब माता-पिता घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली।
पिता को बताया था
पुलिस के अनुसार शनिवार को हीरन्या ने अपने पिता को बताया था कि वह कोचिंग से निकलने के बाद अपने दोस्तों के साथ सिगरेट पी रही थी। इसी दौरान कोचिंग में साथ पढ़ने वाले एक छात्र और छात्रा ने उसके फोटो ले लिए। वे उन फोटो को लेकर उसे डराने लगे।
फोटो को पापा-मम्मी को बताने की धमकी दे रहे थे। उसकी बात सुनकर पिता ने उसे थोड़ा डांटा और आगे से ऐसा नहीं करने के लिए समझाया। उन्होंने हीरन्या को माफ कर दिया था।
पिता ने बताया, उसे डर था कि दोस्त उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इसी बात को लेकर वह डिप्रेशन में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के बयान के बाद संबंधित छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।