सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार, शादी और फिर लगा ली फांसी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक सप्ताह पहले ही युवक ने एक युवती से प्रेम विवाह किया था।

शादी के सात दिन बाद अचानक युवक द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना से हर कोई हैरान है। यह कहा जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया।

जानकारी के मुताबिक घटना भंवरकुआं थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम हरमल सिंह पिता सोहन सिंह (22) निवासी पिपल्याराव है। वह मूल रूप से बेटमा का निवासी है और कुछ सालों से इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

सात दिन पहले ही साक्षी नामक युवती से उसने आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। यहां चैटिंग के बाद दोनों ने मिलने की इच्छा जताई।

जब दोनों मिले तो एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन करीब एक साल तक रहे और एक सप्ताह पहले शादी कर ली। दोनों अलग-अलग समाजों के थे इसलिए पारिवारिक समस्या भी आई।

साक्षी के पिता नहीं है जबकि साक्षी की मां शादी के लिए तैयार हो गई थी, लेकिन हरमल के परिवार के लोगों ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। परिवार ने हरमल को बेदखल करने की बात कही।

जिसके बाद से वह तनाव में रहने लगा। संभवतः इसी के चलते उसने फांसी लगाई होगी। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल को जब्त किया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।