इंदौर और भोपाल में आयोजित होगा जी-20 शिखर सम्मेलन, चीफ सेक्रेटरी की अध्यक्षता में समन्वय समिति बनाई

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जी-20 का शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें जी-20 समूह के सदस्य देशों से प्रतिभागी आएंगे।

इन प्रतिनिधियों के स्वागत-सत्कार, आवास और अन्य व्यवस्थाओं के लिए समन्वय समिति बनाई गई है। इसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव को सौंपी गई है। पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव को सदस्य सचिव और नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अब तक जी-20 के शिखर सम्मेलन की तारीखें तय नहीं हुई हैं। समन्वय समिति में सामान्य प्रशासन और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिवों को भी रखा गया है।

इसके अलावा अन्य अधिकारी भी समिति में रहेंगे। राज्य सरकार के मुताबिक भारत में 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक पूरे देश में जी-20 प्रतिभागियों की 190 बैठकें और कॉन्फ्रेंस होनी हैं।

क्या है जी-20 शिखर सम्मेलन

जी-20 यानी 20 देशों का ऐसा समूह, जो राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से सामने आने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए साथ आए हैं। जी-20 देशों में दुनिया की दो-तिहाई जनसंख्या निवास करती है।

विश्व में होनेवाले इंटरनेशनल ट्रेड का तीन चौथाई हिस्सा भी इन 20 देशों में ही होता है। आर्थिक गतिविधियों में 80% योगदान इस ग्रुप का है।

इसके सम्मेलनों में दुनियाभर के मुख्य विषयों, अर्थव्यवस्था, ग्लोबल वॉर्मिंग, स्वास्थ और आतंकवाद सहित अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा होती है। जी-29 की स्थापना 1999 में 1977 में आए वित्तीय संकट को ध्यान में रखते हुए की गई थी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।