गेट 2022 परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Education News. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने गेट 2022 परीक्षा के स्कोर कार्ड को जारी कर दिया है। अब इसे चेक करने का लिंक एक्टिवेट हो गया है।
जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वह अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitkgp.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

17 को जारी हुए थे परिणाम

आईआईटी खड़गपुर ने  गेट   2022 परीक्षा का परिणाम 17 मार्च, 2022 को ही जारी कर दिया था। गेट की परीक्षा  5, 6, 12 और 13 फरवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।

परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित हुई थी। आईआईटी खड़गपुर ने 21 फरवरी को  गेट 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी।

उम्मीदवारों को 25 फरवरी तक इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी थी। आपत्तियों पर समीक्षा के बाद ही गेट 2022 के परिणाम जारी किए गए हैं।

1 लाख से अधिक उम्मीदवार सफल

गेट परीक्षा परिणाम के अनुसार करीब 1 लाख 26 हजार उम्मीदवारों ने गेट 2022 में सफलता प्राप्त की है।

परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवारों में हिस्सा लिया था। गेट के स्कोर कार्ड स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए संस्थानों में प्रवेश और की बड़ी भर्तियों में मान्य होते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।