गे को मिला प्यार में धोखा, प्रेमी की बेवफाई से परेशान हो, की आत्महत्या,पुलिस ने  तीन माह बाद दर्ज किया केस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर क्राइम.  प्यार में मिले धोखे के कारण एक समलैंगिक (गे) ने आत्महत्या कर ली। हैरानी इस बात की है कि इस मामले में करीब तीन माह बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।  मृतक तीन साल तक प्रेमी के साथ लिव इन में रहा था। बाद में प्रेमी ने दूसरी लड़की के कारण उसे छोड़ दिया तो उसने फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया।
घटना इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पिछले साल 31 दिसंबर को समलैंगिक हिमांशु शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने अपने प्रेमी अमन मंसूरी पर आपोर लगाकर सुसाइड नोट लिखा था। इसमें लिखा था कि अमन मंसूरी ने तीन साल तक उससे संबंध बनाए, मन भर गया तो कहने लगा अब लड़की चाहिए। वह दो माह से मुझे टॉर्चर कर रहा था। मैं खुदकुशी कर रहा हूं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अमन मंसूरी निवासी बिजलपुर के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी फरार है। पुलिस के अनुसार अमन मंसूरी और हिमांशु शर्मा के बीच दोस्ती थी। तीन साल तक दोनों लिव इन में भी रहे। इसी बीच अमन की दोस्ती दूसरी लड़की से हो गई और उसने हिमांशु को छोड़ दिया। इस बात को लेकर हिमांशु और अमन के बीच हाथापाई भी हुई। इसी बात से नाराज होकर हिमांशु ने फांसी लगा ली थी। हिमांशु ने जो सुसाइड नोट लिखा था उसकी जांच के बाद अमन पर केस दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट में हिमांशु ने लिखा कि मैं मर्जी से खुदकुशी कर रहा हूं जिसमें अमन मंसूरी का हाथ है। वह अपनी इच्छा से मेरे घर तीन साल तक रहा। मेरा शारीरिक शोषण किया। मन गया तो कहने लगा कि मुझे अब लड़की की चाहत है।  पहले भी वह एक लड़की को धोखा दे चुका है। लड़की की चाहत में उसने मुझे परेशान करना शुरू किया। मेरे साथ मारपीट की। आखिर में लिखा कि इस देश के कानून व पुलिस रक्षक से मेरी हाथ जोड़कर विनती है कि ऐसे इंसान को मत छोड़ना जो कि हर किसी को अपने जाल में फंसा कर उसका जीवन बर्बाद कर रहा है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।