Crime News Indore – प्रेम सम्बन्ध मामले में युवती की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Crime News. इंदौर शहर में ए दिन अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे है. इसी तरह एक मामला लसुडिया थाना क्षेत्र का है जहाँ लापता महिला की लाश मिलने से पुलिस सकते में है। युवती को पुलिस तीन दिन से तलाश रही थी। उसकी गला घोंटकर हत्या हुई है। किशनगंज थाना पुलिस ने युवती के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों में सात साल से प्रेम संबंध थे। उसने हत्या करने के बाद लाश रेलवे यार्ड के समीप झाड़ियों में फेक दी थी।

लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक ढाबली निवासी 20 वर्षीय सीमा की मां संगीता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। संगीता ने पुलिस को बताया कि सीमा सहेली मनीषा के घर का बोलकर निकली थी। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की और थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस सीमा को मोबाइल नंबर के आधार पर तलाशने में जुटी थी कि शुक्रवार को किशनगंज थाना क्षेत्र में उसकी लाश मिल गई। पुलिस ने जानकारी जुटाई कि वह क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से मिलने आई थी। मामले में शुक्रवार रात पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया।

युवती के हाथ पर नाम गुदा थाकिशनगंज थाना पुलिस के मुताबिक युवती की लाश रेलवे यार्ड के समीप झाड़ियों में पड़ी हुई थी। उसके पैरो में चप्पल और हाथ पर नाम गुदा हुआ था। पुलिस ने वायरलेस सेट पर प्रसारण कर सभी थानों को अलर्ट किया। उसके फोटो भी साझा किए गए। शुक्रवार को ही लसूड़िया थाना के पुलिसकर्मी स्वजनों को लेकर मौके पर आए और सीमा की पहचान कर ली। जांच में पता चला सीमा का एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मंगलवार को उससे मिलने आइ थी। विवाद के बाद उसने गला घोट कर हत्या कर दी।

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।