इंदौर में अच्छी पहल : व्यापारियों, कर्मचारियों, हम्मालों और किसानों को मंडी में प्रवेश करना हो तो पहले वैक्सीनेशन करवाना होगा  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में व्यापारियों, कर्मचारियों, हम्मालों और किसानों को वैक्सीन नहीं लगी होगी, उन्हें मंडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।  कोविड संक्रमण को देखते हुए मंडियों के लिए भी गाइडलाइन तय की गई है।

कलेक्टर मनीष सिंह के छावनी मंडी के दौरे के दौरान इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर यह तय किया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री वरुण मंगल सहित अन्य पदाधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि अभी कई व्यापारियों व हम्मालों का टीकाकरण नहीं हो पाया है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

हम यही चाहते हैं कि सभी का टीकाकरण होने के बाद ही मंडी खोली जाए। मंडी समिति ने व्यापारी संघ के साथ मिलकर कुछ नियम बनाए हैं। मंडी में प्रवेश से पहले व्यापारियों, हम्मालों और किसानों को वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र या मोबाइल फोन पर इसका संदेश दिखाना होगा।

कृषि उपज की नीलामी के लिए भी मंडी समिति ने एक आदेश जारी किया है। इसके तहत मंडी में माल लाने से पहले किसानों को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
इसके लिए लक्ष्मीबाई नगर और छावनी मंडियों के लिए अलग अलग कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। पंजीयन कराने के बाद किसानों को मोबाइल पर ही मैसेज आएगा कि उन्हें किस दिन अपनी उपज बेचने लाना है। मंडी के प्रवेश द्वार पर यह मैसेज दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। नीलामी कार्य सप्ताह में पांच दिन ही होगा।
 [/expander_maker]
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।