मस्जिदों के इमाम, हाफ़िज़ साहेबान के इस्तक़बाल में झलकी सदभावना 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

3इन्दौर । देश के कई राज्यों में इस वक्त हिंदू-मुस्लिम के बीच लगातार विवाद की खबरें देखने को मिल रही है, लेकिन इन्दौर से सर्वधर्म संघ की जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वो दिल को सुकून देने वाली हैं। प्रिंस यशवंत रोड़ पर मस्जिदों के इमाम और हफीज़ों का सम्मान हार माला और साफ़ा पहना कर हिन्दू मुस्लिम धर्म प्रमुखों के हाथों हुआ।
रमज़ान का पवित्र महीना पूरी इंसानियत के लिए रहमत बनकर आया है।  शब-ए-क़द्र की हज़ार महीनों से बेहतर मुक़द्दस रात को मुस्लिम समाज ने बड़ा रोज़ा रखा और रात भर इबादत में गुज़ारी।  रमज़ान माह में तरावीह की विशेष नमाज़ में बगैर देखे पूरा क़ुरआन सुनाने वाले हाफिजों,मस्जिद के पेश इमामों और अज़ान देने वाले मोअज़्ज़िनों को सर्वधर्म संघ द्वारा शबे क़द्र पर नज़राना देकर दस्तारबंदी की गयी।
इस अवसर पर हाफ़िज़ मो. नदीम फात्मा मस्जिद, हाफ़िज़ फ़ज़ल, अहमद राज़्वी हरसिद्धि मस्जिद, हाफ़िज़ ज़मीर जेल रोड मस्जिद, हाफ़िज़ हसन कबूतरखना मस्जिद का प्रिंस यशवंत रोड़ स्थित सर्वधर्म संघ दफ्तर पर शहर क़ाज़ी डॉक्टर इशरत अली, स्वामी वर्धानन्द गिरी महाराज, अध्यक्ष मंज़ूर बेग की ख़ास मौजूदगी में मस्जिद के इमाम को तोहफे और नगद नज़राना पेश कर इस्तक़बाल किया गया।
सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंज़ूर बेग द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मस्जिद के इमाम व ख़िदमतगारों को नज़राना दिया गया। उन्होंने बताया मुस्लिम समाज द्वारा शबे क़द्र पर कब्रस्तान पर पुरखों की मग़फ़िरत की दुआ मांगी। साथ ही मुस्लिम समाज ने देश की खुशहाली, सलामती और अमन व भाईचारे के लिए ख़ास दुआ मांगी गईं।
इस मौके पर सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग, रियाज़ खान, मुकेश बजाज, याक़ूब खान, ज़ाकिर खान ज़फ़र खान, फेज़ान बैग, समीर बेग, युनुस खान राजेश चौहान प्रीतेश जैन अकबर क़ाज़ी आदि ने शिरकत की। शहर काजी डॉक्टर इशरत अली ने कहा हिन्दू-मुस्लिम एकता से ही मुल्क की खूबसूरती है। उन्हीने कहा इस तरह के आयोजन से समाज में भाईचारा बढ़ेगा।
मंज़ूर बेग ने कहा मौलाना,इमाम,हाफ़िज़ महीने भर नमाज़ पढ़ाने के साथ देश की खुशहाली के लिए दुआ करते हैं व समाज को  रोशनी देने का काम करते हैं। ऐसी शख्सियतों का सम्मान कर हमें खुशी मिलती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।