पंचकुइया मुक्तिधाम पर आज करना पड़ा अंतिम संस्कार के लिए इंतजार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

सुबह से शाम तक 50 से अधिक हुआ दाह संस्कार

एक साथ जलाई गई चिताएं

इंदौर 21 अप्रैल। पंचकुइया मुक्तिधाम पर सुबह से शाम तक 50 से अधिक दाह संस्कार हुआ। काफी समय से रोजाना यहां पर 40 से अधिक शव अंतिम संस्कार के लिए आ रहे थे लेकिन आज 50 से अधिक दाह संस्कार हुआ है। कोरोना से मरने वालों के साथ ही अन्य कारणों से भी मृत लोगों का दाह संस्कार यहां कंडे व खासकर लकड़ी से किया गया है।

इस क्षेत्र के श्मशान घाट पर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर चिंताएं जली है जिसमें सुबह से शाम तक 50 से अधिक मृत लोगों का दाह संस्कार किया गया है । इसमें गैस से दाह संस्कार बमुश्किल 4 से 5 हैं तो कंडे व लकड़ी से दाह संस्कार अधिक संख्या में किए गए हैं। इसमें कोरोना से मरने वाले 25 से अधिक है जिनका दाह संस्कार हुआ है तो अन्य कारणों से मृत लोगों की संख्या भी इतनी ही रही है। इस मुक्तिधाम पर इतने बड़े पैमाने पर दाह संस्कार के लिए आने वाले शव के लिए यहां पर व्यवस्थापक सुबह से जुटे रहे हैं। किसी वस्तु की कमी ना हो इसके लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं तो दूसरी ओर नगर निगम अफसरों के भी लगातार संपर्क में यहां के व्यवस्थापक हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

निगम द्वारा भी व्यवस्थाएं कराई जा रही है तो इतने बड़े पैमाने पर पहली बार यहां अंतिम संस्कार के लिए शव लाए गए हैं। विभिन्न अस्पतालों से मरने वालों को जो इस इलाके में रहते हैं या आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के हैं उनको यहां पर दाह संस्कार के लिए लाया गया है। कई शवों को रखा भी गया ताकि चल रहा हो तो दूसरे का भी नंबर लगे इस तरह की स्थिति पंचकन्या मुक्तिधाम पर देखने को मिली है।

पंचकुइया मुक्तिधाम के व्यवस्थापक वैभव बाहेती ने बताया कि आज सुबह से शाम तक 50 से अधिक दाह संस्कार के लिए लोगों को यहां लाया गया है और इतने बड़े पैमाने पर दाह संस्कार एक ही दिन में यहां पहली बार लगभग हुआ है। हालांकि दाह संस्कार के लिए कुछ इंतजार जरूर करना पड़ा लेकिन सभी का दाह संस्कार किया गया है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।