आज से इंदौर में “हैंडलूम ऑन व्हील” की शुरुआत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

इंदौर। 16 से 30 सितंबर 2022 इंदौर के सभी कॉलेजों विशेष कर फैशन कोर्स वाले कॉलेज में बस पहुंचेगी। इंदौर के विभिन्न मुख्य क्षेत्र में भी “हैंडलूम ऑन व्हील” पहुंचेगी। प्रदेश के युवा वर्गों को हैंडलूम एवं खादी वस्त्रों की जानकारी देने हेतु हैंडलूम ऑन व्हील के माध्यम से बस पहुंचेगी।
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड इंदौर प्रबंधक श्री डी.के. शर्मा द्वारा बताया गया है कि मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 26 सितम्बर 2022 तक मध्य प्रदेश के हैंडलूम और खादी वस्त्रों को डिजाइन कर रेडीमेड गारमेंट्स बनाने हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है।
जिसमें सभी कॉलेजों के बच्चे भी भाग ले सकते हैं। भाग लेने वाले प्रतिभागी को मध्यप्रदेश शासन के निर्धारित मृगनयनी एम्पोरियम, खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम एवं रेशम विभाग के एम्पोरियमों से फैब्रिक क्रय कर डिजानर उत्पाद बनाकर देना होंगे। मध्यप्रदेश शासन हैण्डलूम आन व्हील के अन्तर्गत हैंडलूम खादी, सिल्क सामग्री लेकर कॉलेज में पहुंचेंगे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।