Health News – केंद्र ने कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों को लेकर राज्यों को लिखा पत्र, जानिए क्या कहा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि राज्यों में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी देखी जा रही है, इसलिए राज्य की ओर से लगाए गए कोरोना के प्रतिबंधों को कम किया जाए.

पत्र में लिखा गया है कि कोरोना महामारी के नए केसों में पिछले सप्ताह से गिरावट दिख रही है. नए केसों की प्रवृत्ति को देखते हुए लगाए गए अतिरिक्त प्रतिबंधों से लोगों की आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों में बाधा नहीं आनी चाहिए.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से इस संबंध में राज्यों को पत्र लिखा गया है. कहा गया है कि देशभर में कोरोना के आंकड़ों में लगातार कमी आ रही है, इसलिए कोरोना को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों में संशोधन या फिर इन्हें हटाना लोगों के लिए उपयोगी होगा.

कोरोना के मामलों को देखते हुए कुछ राज्यों ने हाल ही में अपनी राज्यों की सीमाओं और एयरपोर्ट पर प्रतिबंध लगाए थे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कोरोना निश्चित रूप से एक चुनौती है लेकिन प्रभावी तरीके से प्रबंधन करते हुए इसे रोकने के लिए लगाए गए नियमों को कम किया जाना चाहिए.

जिससे आम जनता के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियां भी प्रभावित न हो. देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।