Health News – अधिक मात्रा में प्रोटीन पाउडर का सेवन पड़ सकता है सेहत पर भारी, होते है ये नुकसान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

प्रोटीन हमारी मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और इंटेंस वर्कआउट के बाद कोशिकाओं की मरम्मत और रिकवरी को भी बढ़ावा देता है। साथ ही प्रोटीन के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है। लेकिन अगर प्रोटीन का सेवन बिना सोचे-समझे किया जाए तो ये आपको फायदा पहुँचाने की जगह नुकसान पहुँचाना शुरू कर देता है। इसके अधिक सेवन से गुर्दे और लिवर को नुकसान पहुंच सकता है और हड्डियों से संबंधित बीमारी का कारण बन सकता है। तो चलिए जानते हैं प्रोटीन पाउडर से होने वाले नुकसानों के बारे में.

डिहाइड्रेशन.

अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन आपको डिहाइड्रेशन का शिकार बना सकता हैं। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ पर्याप्त पानी और खनिज उपस्थिति के लिए बहुत सारी सब्जियों और फलों का सेवन करने का सुझाव देते हैं।.

किडनी को नुकसान.

यदि आप प्रोटीन की मात्रा का अधिक सेवन करते है तो किडनी को नुकसान पहुंच सकता है। अधिक मात्रा में प्रोटीन के सेवन से बड़ी मात्रा में यूरिया का उत्पादन होता है ऐसे में गुर्दे पर उच्च दबाव पड़ता है क्योंकि ये रक्त से यूरिया और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा को छान लेता हैं। जब लम्बे समय तक बड़ी मात्रा में प्रोटीन पाउडर का सेवन किया जाता है तो किडनी की बिमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गुर्दे की पथरी और गुर्दे की विफलता की क्षति अधिक मात्रा में प्रोटीन की खुराक से हो सकती है।

डिप्रेशन का शिकार.

जो महिलाएं अनुपातहीन मात्रा में प्रोटीन और कम कार्बोहाइड्रेट का सेवन करती हैं, उनमें डिप्रेशन चिंता, मूड स्विंग, नकारात्मक भावनाओं जैसी मानसिक समस्याओं का खतरा अधिक होता है।

कैंसर जोखिम.

कुछ प्रोटीन पाउडर की ब्रांडों में भारी मात्रा में धातुएं होती हैं जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती हैं। इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए।

वजन बढ़ना.

अत्यधिक मात्रा में प्रोटीन आपकी आंत को बाधित कर सकता है, जिससे अनावश्यक वजन भी बढ़ सकता है। साथ ही बिना कार्ब के प्रोटीन को कंज्यूम करने से सांसों से दुर्गंध आ सकती है। यही वजह है कि एक्सपर्ट स्वस्थ पोषण के लिए प्रोटीन के साथ पर्याप्त मात्रा में कार्ब्स का सेवन करने का सुझाव देते हैं।

लिवर को नुकसान करें.

प्रोटीन सप्लीमेंट का आहार बिना कार्ब्स के शरीर को कीटोसिस की स्थिति में ले जा सकता है, इससे उच्च रक्त अम्लता का स्तर बढ़ जाता है। यह लगातार उच्च रक्त अम्लता लिवर के कार्य प्रणाली को नुकसान पहुंचाता है और इसके परिणाम स्वरूप गंभीर लिवर की खराबी हो सकता है। इसके अलावा लीवर में सूजन हो सकती है और लीवर की गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

 
पेट में गड़बड़ी होना.

प्रोटीन में पाया जाने वाला लैक्‍टो मिल्‍क प्रॉडक्‍ट और चीनी आदि आपको एलर्जी दे सकते हैं। लेकिन इससे आपका पेट खराब हो सकता है। आपको सूजन या ब्‍लोटिंग की समस्या हो सकती है। पेट में दर्द या मतली भी आ सकती है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।