Health News – MP में कोरोना संबंधी पाबंदियां जल्द कम हो सकती है-  सरकार ने दिए संकेत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना के कम होते मामलों के बीच शिवराज सरकार ने 1 फरवरी से कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल शुरु कर दिए हैं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोल दिया गया है।
प्रदेश शिवराज सरकार ने संकेत दिए हैं कि यदि कोरोना को लेकर यही स्थिति बनी रही तो पाबंदियां जल्द ही कम होगी। इसमें शादी समारोह में 250 लोगों के शामिल होने की शर्त भी खत्म हो सकती है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण रेट में लगातार कमी आ रही है।
वहीं क्राइसिस कमेटी ने कहा कि पाबंदियां दो प्रमुख बातों को ध्यान में रखकर कम की जाती हैं। पहली बात कि अप्रत्याशित तौर पर पॉजिटिव केस की संख्या न बढ़े। दूसरी यह कि संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें।
एक समय पर केस की संख्या से घटने-बढ़ने से ज्यादा असर नहीं पड़ता है। यदि यह रेट कम रहता है और संसाधन उपलब्ध रहते हैं तब निश्चित रूप से सख्ती कम की जा सकती है।
दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 जनवरी को क्राइसिस कमेटी की बैठक ली थी। इस दौरान प्रदेश में 21,387 केस थे।संक्रमण रेट 6 प्रतिशत था।
सक्रिय केस के 96.7 प्रतिशत रोगी होम आइसोलेशन में थे। सिर्फ 3.3 रोगी अस्पतालों में एडमिट हुए थे। उपलब्ध बिस्तर क्षमता 67 हजार 164 है। जिसमें से कुल 1.17 प्रतिशत का उपयोग हो रहे थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।