Health News – आयुर्वेद में है सूरज की रोशनी में सोलराइज्ड पानी का ज़िक्र, इसमें होते हैं कई गुण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Health News. शरीर को स्वस्थ रखने और रोगों को दूर करने के लिए आयुर्वेद में कईबातों का वर्णन किया गया है। आयुर्वेदिक नुस्खे बहुत ही असरदार होते हैं और जड़ से रोग को ठीक कर देते हैं। आयुर्वेद में पीने के पानी को लेकर कई नियम बनाए गए हैं।
इन्हीं में से एक है सन चार्ज्ड वॉटर। सूर्य-आवेशित जल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी जल माना जाता है। लोगों के बीच इसकी जानकारी नहीं होने के कारण लोग इसका ठीक से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। सन-चार्ज वाटर को सन वाटर थेरेपी के रूप में भी जाना जाता है। इसे सूर्य की किरणों से तैयार किया जाता है।

क्‍या है सन चार्ज्ड या सूर्य आवेशित जल ?

सूर्य जल चिकित्सा या सूर्य आवेशित जल सूर्य की किरणों से तैयार किया गया पानी है। दरअसल, सूरज की किरणों में पाए जाने वाले रंग का असर शरीर पर पड़ता है। इसके प्रयोग से सूर्य जल थैरेपी करने से पानी के फायदे बढ़ जाते हैं। सूर्य में सात प्रकार के रंग होते हैं और प्रत्येक रंग शरीर के लिए बहुत प्रभावी होता है। इन रंगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए आयुर्वेद को सूर्य जल चिकित्सा कहा गया है। इसका उपयोग शरीर से सभी प्रकार के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। कई गंभीर समस्याओं में सन चार्ज्ड पानी का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। सन-चार्ज पानी का उपयोग पीने, गरारे करने, चश्मों को धोने, घाव धोने या मालिश के लिए किया जा सकता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।