Health News – मप्र में 18 से ऊपर वालों में 98 प्रतिशत को पहली और 95 प्रतिशत को दोनों डोज लगीं

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

15 से 17 साल के 50 फीसदी किशोरों को दोनों डोज लगीं

मप्र। प्रदेश में 18 साल से ऊपर के 98 प्रतिशत लोगों को कोरोनारोधी टीके की पहली और 95 फीसद को दोनों डोज लग चुकी हैं।

वहीं, 15 से 17 साल तक के किशोरों में 85 प्रतिशत को पहली और 50 फीसद को दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में दी।

वह प्रदेश के 10 जिलों में मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण के लिए प्रचार वाहन रवाना करने के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे।बता दें कि प्रदेश में 18 साल से ऊपर के 5 करोड़ 49 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था।

प्रसार के लिए रथ चलेंगे। हर जिले में एक रथ होगा। इसमें बच्चों के लिए सांप-सीढ़ी, लूडो, कैरम जैसे गेम की सुविधा भी होगी।टीका लगवाने के लिए आने वाले बच्चों को यह खेल खिलाया जाएगा।
इसका फायदा यह होगा कि बच्चे और उनके माता-पिता प्रचार वाहन के पास आएंगे। उन्हें टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने रविवार को अपने निवास से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन 10 जिलों में चलेगा टीकाकरण अभियान

तीन चरणों में सघन मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, मुरैना, सागर, सतना और सिवनी को चुना गया है।
पहला चरण 7 मार्च, दूसरा 4 अप्रैल और तीसरा 7 मई से चलेगा। इसमें नवजात शिशु और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए पूरा टीकाकरण किया जाएगा।
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार जिन जिलों में संपूर्ण टीकाकरण 70 प्रतिशत से कम है। साथ ही टीकाकरण के अन्य सूचकांकों में जो जिले कमजोर हैं उन्हें इस अभियान में शामिल किया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।