Health News – सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 की शुरुआत, पोर्टल भी लॉन्च

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Health News. देश में टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 की आज शुरुआत की गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी शुरुआत की है. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने मिशन इंद्रधनुष पोर्टल भी लॉन्च किया. इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि टीकाकरण कवरेज 90 प्रतिशत हो. इसके लिए राज्यों केंद्र को सामूहिक प्रयास करने होंगे.

देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन को सबसे ताकतवर हथियार के रूप में देखा जा रहा है. यही कारण है कि केंद्र सरकार देश के हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन लगवाने पर जोर दे रही है. बता दें कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक देश में कोविड-19 रोधी टीकों की 170 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

क्या है मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण अभियान

मिशन इन्द्रधनुष अभियान एक विशेष टीकाकरण अभियान है. जिसमें 0-2 वर्ष के बच्चे तथा गर्भवती माता जो टीकाकरण से छूट गए हैं अथवा वंचित हो गए हैं, उनका हेड काउंट सर्वे कर विशेष टीकाकरण सत्रों में टीकाकरण किया जाएगा. इस अभियान के माध्यम से नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।