Health News – क्या गिलोय से हो रहा है लिवर को नुकसान….आयुष मंत्रालय ने जानकारी साझा की

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Health News. भारतीय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में गिलोय सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसके मौजूदा गुणों से इसका प्रयोग हर रोग के उपचार में किया जाता है। कोविड काल में गिलोय का सेवन कर इम्यूनिटी को बूस्ट किया गया। इसकी पत्तियों में जरूरी तत्व होते हैं। जैसे कैल्शियम, प्रोटीन, फास्फोरस रहता है। जो इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्ट करने के साथ ही खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है। गिलोय के पौधों में अच्छा स्टार्च होता है। साथ ही यह एक बेहतरीन पावर ड्रिंक है, जो इम्‍यून सिस्‍टम को बूस्ट करने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों में भी सुरक्षा करता है। हालांकि इसका हद से अधिक सेवन किया जाने लगा तो मरीजों को लिवर की समस्या होने लगी है। इस पर आयुष मंत्रालय ने भी जानकारी साझा की-

आयुष मंत्रालय ने जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में छपी उस रिपोर्ट को भ्रमित करने वाली बताया है जिसमें गिलोय से लिवर खराब होने की बात कही गई थी। यह रिसर्च ‘इंडियन नेशनल एसोसिएशन फॉर दि स्टडी ऑफ दि लिवर’ के सहयोग से की गई। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, गिलोय से लिवर डैमेज होने की खबर को अफवाह बताया गया है।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक गिलोय को लिवर से जोड़कर भ्रम पैदा किया जा रहा है। लंबे वक्त से गिलोय का सेवन जड़ी-बूटी के रूप में किया जा रहा है। शारीरिक समस्याओं को हल करने में गिलोय का काफी असरदार साबित हुआ है। स्टडी में पाया गया कि सही से विश्लेषण नहीं किया गया है। जो रोगियों को दी गई थी।

गिलोय के फायदे –

– गिलोय का सेवन करने से एनीमिया दूर करने में मदद मिलती है। इसे घी और शहद के साथ मिलाकर लेने से ब्लड बढ़ता है।

-पीलिया के मरीजों के लिए भी गिलोय के पत्ते लाभदायक होते हैं। इसे आप चूर्ण के रूप में भी ले सकते हैं। आप गिलोय की पत्तियों को पीसकर शहद के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

– हाथ-पैरों में जलन या स्किन एलर्जी से परेशान है तो इसे डॉक्टर की सलाह से डाइट में शामिल कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।