Health News – पल्स पोलियो अभियान की तैयारी जारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Health News. राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान जनवरी माह में 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा जिसमें पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को दो बूंद पोलियोरोधी खुराक दी जाएगी।स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विकासखण्डवार स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यानगत रखते हुए माइक्रोप्लान तैयार किया जा रहा है। जिसमें टीम ए, बी, सी, वैक्सीनेशन डिस्ट्रीब्यूशन अपने-अपने क्षेत्र हाई रिस्क एरिया का सुपरविजन प्लान तैयार कर राज्य स्तर को प्रेषित किया जाएगा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम के प्रथम दिन अर्थात 23 जनवरी 2022 को टीम बी द्वारा बूथो पर बच्चों को पोलियो ड्राप की खुराक दी जाएगी।
अभियान की शेष तिथियां अर्थात 24 एवं 25 को घर-घर जाकर इस बात का पता लगाया जाएगा कि कोई बच्चा पोलियो दवा पीने से छूटा तो नहीं है यदि ऐसा पाया जाएगा तो मौके पर स्वास्थ्य टीम के द्वारा पोलियो विमुक्ति दवा की खुराक दी जाएगी। ऐसे बच्चों की अंगुलियों एवं घरों पर निशान के साथ टेलीशीट के साथ-साथ रिपोर्टिंग की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।