Health News – कोरोना से होने वाली मृत्यु के कारणों की होगी विशेष छानबीन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

‘डेथ ऑडिट कमेटी’ की बैठक में संभागायुक्त ने दिए निर्देश
Health News. संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज कोरोना से संबंधित डेथ ऑडिट कमेटी की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कोरोना से होने वाली मृत्यु के कारणों की विशेष छानबीन की जाए। इनके सेम्पल त्वरित रूप से परीक्षण के लिए भेजे जाएं। बैठक में अपर आयुक्त श्रीमती रजनी सिंह, संयुक्त आयुक्त श्रीमती सपना सोलंकी, रजनीश कसेरा, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित, डॉ. सलिल भार्गव, डॉ. साकल्ले सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित थे।
बैठक में यह तथ्य संज्ञान में लाया गया कि हृदय रोग अथवा हेड इंज्यूरी सहित अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज़ों को कोरोना  पॉज़िटिव रहने पर उन्हें अन्य अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाता है। इस संबंध में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं किया जाए एवं कोरोना उपचार के मापदंडों के अनुरूप उसी अस्पताल में गंभीर बीमारी का इलाज जारी रखा जाए। संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि संभाग के सभी जिलों में डॉक्टरों के रिक्त पदों की जानकारी प्रस्तुत करें।  संभागायुक्त ने यह भी निर्देश दिए की पॉजिटिव आने वाले मरीजों में से कितने टीकाकृत थे और कितने टीकाकृत नहीं थे, इसका स्पष्ट रूप से डाटा रखा जाए।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।