Press "Enter" to skip to content

Health Tips – पेट फूलने की समस्या दूर करेगी अजवाइन

Health Tips in Hindi | अजवाइन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अजवाइन पेट की कई बीमारियों को दूर करती है। नियमित अजवाइन खाने से पेट फूलने, बदहजमी और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। अजवाइन में भरपूर मात्रा में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

ये सभी पोषक तत्व शरीर के साथ पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं पेट की समस्याओं के लिए किन-किन तरीकों से अजवाइन का सेवन किया जा सकता है।

अजवाइन का पानी पिएं

पेट फूलने की समस्या होने पर अजवाइन का पानी बनाकर पिया जा सकता है। अजवाइन का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी को पैन में लेकर गैस पर रखें। पानी के हल्का गुनगुना हो जाने पर एक चम्मच अजवाइन डालें।

अब इस अजवाइन को अच्छे से उबलने दें। जब पानी आधा रह जाए, तो इस पानी को छान कर सिप करके पिएं। ये पानी पीने से गैस की समस्या और पेट फूलने की समस्या जल्दी दूर हो जाएगी।

अजवाइन को चबाकर खाएं

अजवाइन को चबा कर खाने से पेट की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। पेट फूलने, गैस और खट्टी डकार की समस्या होने पर अजवाइन को चबाकर खाएं। अजवाइन को चबाकर खाने से इसका रस आसानी से पेट में जाएगा और पेट की समस्याओं को दूर करेगा। अजवाइन को अच्छे से चबाने के बाद इसे पानी की सहायता से निगल भी सकते हैं।

अजवाइन को रात भर भिगो कर रखें

पेट फूलने की समस्या से निदान पाने के लिए अजवाइन को रात भर के लिए एक गिलास पानी में भिगो कर रखें। अगली सुबह खाली पेट इस अजवाइन वाले पानी को पिएं। इस पानी में मौजूद तत्व पेट फूलने की समस्या दूर करने के साथ पाचन तंत्र को मजबूत भी रखेंगे। इस पानी को नियमित पीने से भूख भी बढ़ती है।

अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ लें

अजवाइन का स्वाद अगर आपको खराब लगता है, तो आप इसे के साथ भी आसानी से ले सकते हैं। पेट की समस्या होने पर खाने के बाद या खाली पेट थोड़ी सी अजवाइन फांक कर गुनगुना पानी पी लें।अजवाइन को इस तरह खाने से खाना अच्छे से पच जाता है और खट्टी डकार व गैस की समस्या भी दूर होती है।

अजवाइन का चूर्ण बनाकर खाएं

अजवाइन पेट की कई समस्याओं को आसानी से दूर करती है। बनाने के लिए अजवाइन को हल्का सा सेंक लें। अब इस गर्म की गई अजवाइन को ठंडा होने के बाद मिक्सी में पीस कर चूर्ण बना लें।

इस चूर्ण में काला नमक भी मिला सकते हैं। रोजाना खाना खाने के बाद इस चूर्ण का सेवन करें। इस चूर्ण को खाने से भूख भी बढ़ेगी और खाना पचाने में भी मदद मिलती है।

अजवाइन शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार होती है। पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी है, तो डॉक्टर से बात करके ही इसका सेवन करें।

Spread the love
More from Health NewsMore posts in Health News »