Health Tips: दालचीनी है स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद, जानें फायदे | Cinnamon |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

दालचीनी को अंग्रेजी में Cinnamon कहा जाता है। यह एक पौधा होता है जो गुणों से भरपूर होता है। इसका इस्तेमाल करने से बहुत सी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर लोग व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं। दिखने में यह हल्का भूरे रंग का होता है। इसका उपयोग करने से दिल की बीमारियों, कोलेस्ट्रॉल, त्वचा रोग, सर्दी जुकाम, पेट की बीमारियों आदि से छुटकारा पाया जा सकता है। दालचीनी का सेवन करने से सर्दी-जुकाम को दूर किया जा सकता है। इसका उपयोग हल्के गर्म पानी में एक चम्मच शहद के साथ करना चाहिए। आप चाहें तो काली मिर्च भी डाल सकते हैं। जुकाम से छुटकारा मिल जाएगा।

दालचीनी जोड़ो के दर्द को दूर करने में बहुत लाभदायक होती है। इसका सेवन हल्के गर्म पानी में शहद के साथ करें। बॉडी में दर्द वाली जगह पर दालचीनी और शहद हल्केर हाथों से लगाएं और धीरे धीरे मालिश करें। फर्क नज़र आएगा। स्किन प्रोब्लम्स को दूर करने में दालचीनी बहुत लाभदायक होती है। दालचीनी पाउडर में थोड़ी मात्रा शहद की मिलाकर पेस्टम तैयार कर लें। इसको लगाने से स्किन प्रॉब्लम्स समाप्त हो जाएंगी। डार्क स्पॉट्स और कील मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए आप दालचीनी में नीबूं का रस मिक्स कर लें और फिर स्किन पर अप्लाई करें। पेट की समस्याि को दूर करे पेट की प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल करें। दालचीनी में एक चम्मच शहद क मिक्स कर लें। ऐसा करने से पेट दर्द और एसिडिटी से छुटकारा मिलेगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
109 Comments