पुरुषों के लिए इसका सेवन करना बेहद गुणकारी है। अक्सर पुरुष बॉडी बनाने के लिए जिम में जाकर व्यायाम करते हैं ऐसे में उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।
इससे मसल्स मजबूत होते हैं तथा शरीर को भी कई लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं भुने हुए चने और गुड़ का सेवन करने से होने वाले फायदों के बारे में.
शरीर का डाइजेशन सिस्टम खराब होने के कारण से कब्ज और एसिडिटी की परेशानी हो जाती है। ऐसे में गुड़ और चने खाएं, इसमें फाइबर होता है जो पाचन शक्ति को ठीक रखता है।
गुड़ और चने को मिलाकर खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें विटामिन-बी6 होता है जो याददाश्त बढ़ाता है।
गुड़ तथा चने में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो मसल्स को मजबूत बनाने में सहायता करता है। पुरुषों को रोजाना इसका सेवन करना चाहिए।
चने और गुड में जिंक होता है जो स्किन को निखारने में सहायता करता है। पुरुषों को हर रोज इसका सेवन करना चाहिए जिससे उनके चेहरे की चमक बढ़ेगी और वह पहले से अधिक स्मार्ट भी लगेंगे।
इसको एक साथ खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जो वजन कम करने में सहायता करता है। कई पुरुष वजन कम करने के लिए जिम जाकर व्यायाम करते हैं उन्हें गुड़ और चने का सेवन जरूर करना चाहिए।