Health Tips – दबी हुई नसों का इस तरह करें घरेलू इलाज- मिलेगी चुटकियों में राहत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

Health Tips in Hindi – दबी हुई नसे आपके शरीर के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती है। यह समस्या आपके शरीर के किसी भी कोनें में हो सकती है। यह समस्या आपके शरीर के किसी भी कोनें में हो सकती है।

Varicose Veins: नसों के दब जाना आजकल आम बात हो गया है। इस कारण शरीर के किसी भी कोनों में दर्द का एहसास होने लगता है। नसों के दबने से तो बचा नहीं जा सकता है, लेकिन आप इसके दबने की स्पीड को कम जरूर कर सकते है। नसों के दबने में सबसे खतरनाक कमर के नस होते है। अगर किसी के कमर के नस दब जाए तो उसे तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है।

ऐसे में आइए जानते है कि अगर किसी के कमर के नस (varicose vein) दब जाए तो उसे क्या करना चाहिए। आम तौर पर आप इसे घरेलू उपायों से भी ठीक कर सकते है, लेकिन समस्या जब गंभीर हो जाए तो आप डॉक्टर को कन्सल्ट करना न भूलें।

कमर की नस दबने क्या करना चाहिए? (What to do in Varicose Veins)
आम तौर पर जिनके कमर के नस दब जाते है, उनको उठने-बैठने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में इस समस्या का तुरंत इलाज करना जरूरी हो जाता है। इस हालत में आप घरेलू व आयुर्वेदिक नुस्खे को ट्राई जरूर कर सकते है। आइए इसके बारे में जानते है।

1. लगाएं आयुर्वेदिक लेप (Ayurvedic Oil)
जब कभी भी आपके कमर के नस दब जाए तो ऐसे में आप आयुर्वेदिक लेप को इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपकी दबी हुई नसे ठीक भी हो सकती है और आपको आराम भी मिल सकता है।

इस लेप को तैयार करना भी काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले आप आधा कप नारियल का तेल लें। फिर इसमें 1 चम्मच काली मिर्च पाउजर, 2 चम्मच अदरक या फिर हल्दी का पाउडर, 10 से 15 बूंदें लैंवेडर और पुदीने का तेल डालकर अच्छी तरीके से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे हल्का गर्म कर लें और फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं।

अगर कोई इसे हर रोज लगाता है तो ऐसे में उसे काफी आराम मिलेगा और उसकी दबी हुई नसे खुल भी सकती है।

2. लहसुन का पेस्ट भी होता है बहुत कारगर ( Garlic Paste)
इस हालत में लहसुन का पेस्ट काफी कारगर साबित होता है। इसे बनाने के लिए आप पहले लहसुन के कुछ 10 से 15 कलियां लें और फिर उसे पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को फिर आप प्रभावित जगह पर लगाएं।

अगर आप पेस्ट लगाना नहीं चाहते है तो आप इसका सेवन भी कर सकते है। ऐसा करने से आपको बहुत आराम होगा।

3. सेंधा नमक से नहाना भी होता है फायदेमंद (Black Salt)
कमर की दबी हुई नसों को आप सेंधा नमक से भी नहाकर ठीक कर सकते है। इसके लिए आप पानी को हल्का गर्म कर लें और उसे एक बाथ टब में डाल दें। फिर इस पानी में सेंधा नमक को डाल दें और इसमें कुछ देर तक बैठ जाएं। फिर कुछ देर बाद आप इस पानी से पूरी तरह नहा लें।

इस तरीके से आपके नहाने से आपके दबी हुई नसे खुल सकती है और आपको आराम भी मिल सकता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। सदभावना पाती न्यूज़  इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।