Health Tips – बासी रोटी के फ़ायदे जानकर चौंक जायेंगे आप 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
Health Tips. अगर हम आपको बासी खाना खाने को कहेंगे तो आप नाराज हो जाएंगे. लोग तो ताजा बना खाना ही पसंद करते हैं. डॉक्टर्स भी कहते हैं कि बासी खाने से बचें लेकिन क्या आपको पता है एक चीज ऐसी है जो बासी खाएं तो आपको बहुत ज्यादा फायदा करती हैं. कमाल की बात पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर बासौड़ा पूजन भी किया जाता है. इसमें बासी रोटियां खाने पर जोर दिया जाता है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यही है कि बासी रोटियां तमाम बीमारियों से बचाती हैं. उत्तर प्रदेश बिहार के तमाम क्षेत्रों में बासी रोटी खाने का प्रचलन है. पहले तमाम मॉर्डन लोग बासी रोटी खाने को गंवारपन मानते थे लेकिन अब मेडिकल एक्सपर्ट भी मानने लगे हैं कि बासी रोटी बहुत हेल्दी होती है.

नेचुरोपैथी एक्सपर्ट बताते हैं कि नेचुरोपैथी में तमाम बीमारियों से बचने के लिए बासी रोटी खाने पर जोर दिया जाता है. दूध के साथ बासी रोटी खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. बासी रोटी थोड़ी देर के लिए दूध में भिगों दें. सुबह के नाश्ते में दूध में भीगी रोटी खाएं. ऐसा करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा. इसके अलावा डायबिटीज के पेशेंट के लिए बासी रोटी बहुत ही फायदेमंद होती है. दिन में किसी भी समय बासी रोटी को 10 से 15 मिनट दूध में भिगोकर खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है. यही नहीं बिना दूध में भिगोए बिना सब्जी के सिर्फ सिर्फ सादी रोटी खाना भी काफी फायदा करता है. यदि आपका शरीर दुबला-पतला है तो भी आपको बासी रोटी खानी चाहिए. बासी रोटी दुबलेपन को दूर करने में बेहद कारगर होती है. इसके अलावा एसिडिटी कब्ज को दूर करने में भी सूखी रोटी काफी फायदेमंद होती है.

इस मामले में डायटिशियन कहती हैं कि ताजी रोटी की तरह बासी रोटी भी हेल्थ के लिए बहुत बेनिफिशियल होती है लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि रोटी रात में बनाएं सुबह खा लें. इससे ज्यादा देर करने से हेल्थ को नुकसान भी हो सकता है क्योंकि एक पर्टिकुलर टाइम के बाद रोटी खराब होने लगती है. तो आज से ही बासी रोटी खानी शुरू करें लेकिन टाइम का ध्यान रखते हुए. ये भी ध्यान रखना चाहिए कि सबसे ज्यादा फायदा गेहूं के आटे से बनी रोटी का ही होता है. कुपोषण में भी बासी रोटी कई बार सजेस्ट की जाती हैं. अभी तो सर्दी का मौसम आ रहा है लेकिन गर्मियों का जब मौसम आए तो ध्यान रखें, बासी रोटी हीथ स्ट्रोक से भी बचाती हैं. इसे बासी समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।