लापरवाही पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता निलंबित 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर । कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता वीरेन्द्र सिंह भदौरिया को बुधवार को हुई मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर कम करने हेतु रणनीति कार्यशाला में अनुपस्थित होने पर निलंबित कर दिया गया है।
अपर कलेक्टर डॉ. अभय बेडेकर ने बताया है कि 27 अप्रैल को आयोजित मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर कम करने हेतु रणनीति कार्यशाला में स्वास्थ्य कार्यकर्ता वीरेन्द्र सिंह भदौरिया अनुपस्थित रहे। शासन के अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बिना सूचना के अनुपस्थित रहना शासकीय सेवकों के लिए वर्जित कार्य की श्रेणी में आता है।
पूर्व में भी वीरेन्द्र सिंह भदौरिया के विरूद्ध कार्य के प्रति कर्तव्य परायण न रहने एवं सन्निष्ठ न रहने की शिकायतें प्राप्त होती रही है। अतः वीरेन्द्र सिंह भदौरिया को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 1 (1) (क) (ख) (ग), 1(2) (क) (ख) (ग) का उल्लंघन करने के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
वीरेन्द्र सिंह भदौरिया के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित की गई है। तहसीलदार कनाड़िया सिराज खान को विभागीय जांच अधिकारी एवं जोनल अधिकारी जोन-नंदानगर डॉ. प्रदीप गोयल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। आरोप-पत्र/आधार-पत्र प्रदान किए जाने की कार्यवाही पृथक से की जायेगी।
निलंबन अवधि में वीरेन्द्र सिंह भदौरिया को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा एवं निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय अपर कलेक्टर कार्यालय कक्ष कमांक–103 प्रशासनिक संकुल जिला इन्दौर रहेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।