डॉक्टर पति की मौत की खबर सुनकर प्रोफेसर पत्नि ने ब्रिज से कुदकर जान दी, एक साथ उठी दोनो की अर्थिया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल। भोपाल में डॉक्टर पति की मौत से उसकी प्रोफेसर पत्नी इतनी दुखी हुई कि पति की मौत के एक घंटे बाद ही उसने भदभदा ब्रिज से तालाब में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली।
पति की मौत के बाद पत्नी डॉक्टर से यह कहकर कि “अब इस दुनिया में मेरा कोई नहीं” है, अस्पताल से कार लेकर निकली और भदभदा ब्रिज से छलांग लगा दी।
मंगलवार को पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठी। जानकारी के अनुसार चूनाभट्टी इलाके में रहने वाले डॉक्टर पराग पाठक (47) (एमडीएस) भाभा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थे।

वहीं जबलपुर की रहने वाली प्रीति भोपाल में नरेला कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। पराग ओर प्रीती की शादी चार साल पहले ही हुई थी।

28 अप्रैल की सुबह पराग पाठक की तबीयत अचानक खराब होने पर तब उनकी पत्नी प्रीति झारिया (44) जो असिस्टेंट प्रोफेसर है, पति को लेकर अरेरा कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंची।
डॉक्टरों ने बताया गया पराग को ब्रेन हेमरेज हुआ है, और उनकी हालत काफी नाजुक है। अगले दिन उन्हे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। और 2 मई की रात आधरी रात को पराग ने दम तोड दिया। पति की मौत की खबर सुनकर प्रीति सन्न रह गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रीति के दो भाई राजेंद्र कुमार झारिया, राजेश कुमार झारिया अपने घर से अस्पताल के लिए निकल पडे। इसी बीच, प्रीति ने डॉक्टर से कहा कि अब इस दुनिया में मेरा कोई नहीं रहा, में भदभदा की ओर जा रही हुं।
यह कहकर वो कार लेकर निकली और भदभदा ब्रिज पहुंचकर छलांग लगा दी। इधर अस्पताल पहुंचे भाइयों को डॉक्टर ने जब उन्हे सारी बात बताई, जिसके बाद वो भदभदा ब्रिज पर गये। जब तक वे पहुंचे, प्रीति छलांग लगा चुकी थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर तालाब से बाहन निकलवाया। इसके बाद दोनो की अर्थिया भी एक साथ उठाई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुटी है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।