हीरा नगर थाना: शादी के नाम पर किया दुष्कर्म,  मामला दर्ज  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर के नगर थाना इलाके में शादी के नाम पर रेप का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती की तनहाई का फायदा उठाकर उसके साथ दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाया और फिर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हीरा नगर थाना पुलिस ने फरियादी युवती की शिकायत पर आरोपी अंकित वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी चौकीदारी का काम करता है, जो कि भानगढ़ का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि आरोपी इंदौर में युवती के साथ उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर रहने लगा। इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर संबध बनाया, जिसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक फरार हो गया।

बाद में युवती ने घटना की शिकायत नगर थाना पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।