गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने वाले हत्यारे का राज उसकी बेटी ने खोला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। पत्नी का गला घोंटकर हत्या करने वाले पति को उसकी सात साल की बेटी ने ही हत्या के राज का खुलासा कर गिरफ्तार करवाया। इंदौर के समीपस्थ मानपुर क्षेत्र में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। जिस समय पति ने वारदात को अंजाम दिया, उस समय वह नशा किए हुए था। वह पत्नी से और नशे के रुपए मांग रहा था। पूरी वारदात की पोल दंपति की 7 साल की बच्ची ने खोली और फिर पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया।
मानपुर टीआई विजय सिसोदिया के अनुसार नर्मदा बाई पति कमल मकवाना निवासी काकरिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्या के इस मामले में कमल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल कमल की 7 साल की बच्ची ने पूरे मामले से पर्दा उठाया। नर्मदा बाई घर में अचेत पड़ी हुई थी। कमल का भाई घर पहुंचा तो उसने नर्मदाबाई के मायके वालों को घटना की जानकारी दी और मौके पर नर्मदाबाई का भाई सुरेश, सुलतान और पिता ज्ञानसिंह पहुंचे। नर्मदाबाई की लाश के पास 7 साल की उसकी बेटी अनन्या खड़ी थी। उसने मामा और नाना को बताया कि पापा कमल शराब पीकर घर आए थे। वे मम्मी से और शराब पीने के रुपए मांग रहे थे। मम्मी ने रुपए देने से मना किया तो उसके साथ पापा ने मारपीट की तथा सीने के ऊपर बैठकर गला दबा दिया और भाग गए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।