हॉकी विश्वकप: आज से शुरू होगा महाकुंभ 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

200 गोल का आंकडा हासिल करने उतरेगी भारतीय टीम
नई दिल्ली। उड़ीसा में शुक्रवार से शुरू हो रहे विश्वकप हॉकी मुकाबले भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। इसमें भारतीय टीम के पास अपने 200 गोल करने का अवसर होगा। अब तक हुए विश्वकप के 14 सत्र के 605 मुकाबलों में  2433 गोल हुए हैं। विश्वकप में अब केवल तीन टीमों ने ही 200 से अधिक गोल किये हैं।
भारतीय टीम ने अब तक 199 जबकि स्पेन ने 176 गोल किये हैं। भारतीय टीम का अपना पहला मुकाबला स्पेन से है जिसमें भारतीय टीम गोल करने के मामले में 200 का आंकड़ा हासिल करना चाहेगी। 200 सौ से ज्यादा गोल करने वाली टीमें  हैं पाकिस्तान 235  नीदरलैंड  267 जबकि 300 सौ से अधिक गोल का रिकॉर्ड केवल एक टीम ऑस्ट्रेलिया के नाम है। ऑस्ट्रेलिया ने 305 गोल किये हैं। पाक टीम इस बार क्वालीफाई नहीं कर पाने के कारण विश्वकप का हिस्सा नहीं है।
भारत : भारतीय टीम ने अब तक के विश्वकप के 95 मैचों में 199 किये हैं। भारतीय टीम विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर भारतीय टीम ने अब तक केवल एक बाहर ही 1975 में विश्वकप जीता है। इस बार भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हाल में भारतीय टीम ने जिस प्रकार ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दी थी उससे उसकी शानदार लय का पता चलता है।
नीदरलैंड : तीन बार की विश्वकप विजेता इस डच टीम के नाम विश्व कप में 100 मैच खेलने वाली एकमात्र टीम होने का रिकॉर्ड है। नीदरलैंड ने 100 मैचों में 267 गोल किए हैं। पॉल लिटजेंस 25 व्यक्तिगत गोलों के साथ इस टूर्नामेंट में भी सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। इस बार भी टीम विश्वकप की प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी.
ऑस्ट्रेलिया : विश्व कप में 300 से अधिक गोल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम भी तीन बार की विश्व कप विजेता है। ऑस्ट्रेलिया ने 92 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 305 गोल दागे हैं। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत भी 75 है जो कि सबसे ज्यादा है। इस बार भी वह खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।