मप्र-महाराष्ट्र सीमा पर भीषण सडक़ हादसा, ट्राले ने 38 को कुचला, 10 की मौत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ब्रेक फेल होने के बाद पहले कार को टक्कर मारी
सेंधवा। मप्र-महाराष्ट्र की सीमा से 10 किमी दूर पलासनेर में बड़ा सडक़ हादसा हो गया। यहां एक अनियंत्रित ट्रक (ट्राला) ने एक मारुति कार, बस, ट्रक, पिकअप और आइसर सहित 6 से 8 बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्राला ढाबे में जा घुसा। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं 28 से अधिक लोग घायल है। मौके पर महाराष्ट्र के धुलिया, शिरपुर से पुलिस बल पहुंचा है। वाहनों में दबे घायलों को निकाल कर एंबुलेंस की मदद से महाराष्ट्र के अस्पताल में भेजा गया। जानकारी के अनुसार, धुले मुंबई-आगरा मार्ग पर पलासनेर गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे ये हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढलान पर अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे ड्राइवर ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और सामने चल रहे वाहनों को टक्कर मारते हुए एक होटल में जा घुसा।
ढलान पर हुआ ब्रेक फेल
जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमापर सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के पास एक बड़ी ढलान है। इस ढलान पर उतरते समय एमपी से महाराष्ट्र की ओर जा रहे ट्राले का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद ट्राला कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक ढाबे में जा घुसा। हादसे की सूचना मिलने के बाद तो धूलिया एसपी संजय बारकुंड मौके पर पहुंचे। एसपी बारकुंड ने बताया कि इस भीषण सडक़ हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। वहीं 28 लोग घायल हैं, जिसमें से 4 लोगों को धुलिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही 23 लोगों का शिरपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।