बच्चे लेकर घर से भागा पति, पत्नी जहर खाकर पहुंची थाने

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

 

बच्चे लेकर घर से भागा पति, पत्नी जहर खाकर पहुंची थाने

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहाँ कुंदन नगर निवासी 25 वर्षीय महिला (नेहा बेदी) ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। नेहा ने बदहवास अवस्था में थाने पहुंचकर पति पर आरोप लगाया कि सूरज दो बच्चों को लेकर घर से भाग गया था। पुलिस ने महिला के पति सूरज पर प्रकरण दर्ज किया है।

टीआइ सतीश द्विवेदी के मुताबिक, घटना शनिवार देर रात की है। नेहा और सूरज में अनबन चल रही है। चार बार अदम चेक कट चुके हैं। पहले भी वह सूरज के कारण आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। रात को वह थाने आई तो बताया कि सूरज ने उससे विवाद किया और बच्चों को लेकर भाग गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने समय रहते नेहा को अस्पताल भिजवा दिया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इसी तरह खजराना थाना पुलिस ने अली कालोनी निवासी सना की शिकायत पर पति जाहिद हुसैन सहित शाहिद हुसैन और जेबुनिशा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।