इंदौर में पति के दोस्त ने किया रेप, दी जान से मारने की धमकी, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore Crime News – इंदौर में आये दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है अब सरवटे बस स्टैंड इलाके की एक होटल में महिला से रेप का मामला सामने आया है।
रेप करने वाला आरोपी पीड़िता के पति का दोस्त ही है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एसआई महादेव सिंह भदौरिया के मुताबिक घटना गुलजार कॉलोनी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ हुई। अपने पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वली मोहम्मद निवासी ग्रीन पार्क, धार रोड और रिजवान निवासी हमीदिया रोड, भोपाल ने मदनी होटल के ऊपर स्थित शांति निकेतन होटल के कमरा नंबर 105 में उसके साथ बलात्कार किया। जिसके बाद पुलिस ने वली मोहम्मद और रिजवान दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ठेला लगाते हैं।

पुलिस के मुताबिक मार्च 2022 में पीड़िता का अपने पति से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इससे नाराज होकर अपने मायके अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) चली गई थी। इसके बाद रिजवान ने उसे कई बार फोन किया। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह पति से उसका समझौता करा देगा।

इसके लिए बस एक बार उसे इंदौर आना पड़ेगा। रिजवान की बात पर भरोसा करके पीड़िता इंदौर पहुंची, तो आरोपी ने उसे होटल शांति निकेतन में बुलाया। जहां उसे रिजवान और वली मोहम्मद मिले। महिला बार-बार उनसे अपने पति के बारे में पूछती रही। दोनों कहते रहे कि थोड़ी ही देर में आ जाएगा। इसके बाद वली मोहम्मद ने महिला से जबरदस्ती संबंध बनाए।

महिला का आरोप है कि रिजवान भी उसका रेप करना चाहता था, लेकिन वह फटे कपड़ों में ही भाग निकली। उसने जैसे-तैसे खुद को संभाला। महिला ने बताया कि उसने बाद में खुद ही पति से समझौता किया और उन्हें साथ लेकर दुष्कर्म की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंची। रेप के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।