मैं कोई किसान का बेटा नहीं चाय वाला नहीं राजा, महाराजा नहीं मैं कोई कलाकार नहीं हूं कांग्रेसी आम व्यक्ति बनकर लड़ेंगे चुनाव- कमलनाथ

sadbhawnapaati
5 Min Read

मंगलवार को इंदौर में रहे दो दिग्गज
शशि थरूर बोले क्या सरकार डिवाइड एन्ड रूल (फूट डालो राज करो) की नीति पर चल रही है
MP News in Hindi। मैंने छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया। मैं भी हिन्दू हूँ। अपने धर्म को मानता हूँ, लेकिन भाजपा नेताओं के पेट में मरोड़े उठते हैं, क्योंकि वो धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। भगवा पर भाजपा का कॉपी राइट नहीं है। यह बात मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में  पत्रकारवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री था, तो किसी भाजपा नेता के पीछे नहीं पड़ा, कोई फाइल नहीं खुलवाई, क्योंकि मैं घटिया राजनीति नहीं करता, लेकिन भाजपा सरकार हमारे नेताओं को परेशान कर रही है। झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बारी-बारी से अलग-अलग संगठन और समाजजनों से मिले।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ सिख और बेरवा समाज के युवाओं से मुलाकात के साथ ही रविंद्र नाट्यगृह में आयोजित संविधान संरक्षण पर संगोष्ठी में भी शामिल हुए। इसके बाद नाथ आल इंडिया जैन सोशल वेलफेयर फेडरेशन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। कमल नाथ ने कहा कि भाजपा के कुछ जमीनी कार्यकर्ता कांग्रेस में आए थे, उस मौके पर मैंने कहा था कि मेरे संपर्क में कई भाजपा विधायक भी हैं, लेकिन मेरे लिए वो कीमती हैं, जो जमीन से जुड़े कार्यकर्ता कीमती हैं। मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

सब से चर्चा के बाद तय होगा इंदौर का अध्यक्ष

कमलनाथ ने इंदौर में नगर अध्यक्ष का पद होल्ड पर रखे जाने के सवाल पर कहा कि सभी से चर्चा कर अध्यक्ष तय करेंगे। हमारा फोकस मंडल और सेक्टर पर है।
कमल नाथ ने बिना झिझके पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी का शासन तीन पी यानी पुलिस, प्रशासन और पैसे से चल रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि मैं कोई किसान का बेटा नहीं, मैं चाय वाला नहीं, मैं राजा नहीं महाराजा नहीं मैं कोई कलाकार नहीं हूं। कांग्रेसजन आम व्यक्ति बनाकर चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी की विकास यात्रा का 160 विधानसभा में विरोध हुआ है ऐसे में आप खुद स्थिति समझ सकते हैं कि स्थिति क्या हो सकती है।
सरकार डिवाइड एन्ड रूल (फूट डालो राज करो) की नीति पर चल रही है?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा किया और साथ ही जाति के नाम पर देश को बांटने का आरोप लगाया। थरूर मंगलवार को शहर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि क्या सरकार डिवाइड एन्ड रूल (फूट डालो राज करो) की नीति पर चल रही है? उन्होंने कहा कि जिन्होंने धर्म आधारित राजनीति को सुना वे पाकिस्तान चले गए। बाकी गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल के भारत को चुना। हमने सबके लिए भारत बनाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा से जुड़े विचारधारा ने तब भी इसे पसंद नहीं किया, अब भी पसंद नहीं है। कांग्रेस संविधान को पूरा सम्मान देना चाहती है। कोई हिन्दू खतरे में नहीं है, संविधान जरूर खतरे में है। ऐसे ही चलता रहा तो पार्टिशन इन द स्वाइल ऑफ इंडिया हुआ था, अब पार्टिशन इन सोल ऑफ इंडिया होगा।
भारत की धार्मिक विविधता का उदाहरण 1971 का पाकिस्तान युद्ध है। इस युद्ध में भारतीय सेना की विभिन्न कमानों की अगुआई पारसी, सिख, मुस्लिम, ईसाई आदि धर्मों के लोग थे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कमलनाथ एक्सीडेंटल नेता, ये इमरजेंसी के दंगों से निकले

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को एक्सीडेंटल नेता बताया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इमरजेंसी का एक्सीडेंट हुआ था ये वहां से निकले है। इसके अलावा गृहमंत्री ने कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक पर भी तंज कहा है। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि इमरजेंसी का एक्सीडेंट था, कमलनाथ वहीं से निकले है।
लोकतंत्र में विधायक जनता चुनकर भेजती है, यह जनता का अपमान है। कमलनाथ जी इमरजेंसी के दंगों से निकले है, कोई कीमत नहीं है यह कह कर जनता का अपमान करने लगते है। कमलनाथ के सामने राहुल गांधी की कोई कीमत नहीं है। यह उनका अहंकार है। जो विधायकों के लिए ऐसी बातें बोलता है, इन्हें सदन की कार्यवाही भी बकवास लगती है। आखिरकार ये करना क्या चाहते है, कोई नहीं समझ सकता।
Share This Article