मै पुष्यमित्र शपथ लेता हूँ ….. पुष्यमित्र भार्गव बने इंदौर के 24वें महापौरपार्षदों को दिलाए पांच संकल्प

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निर्वाचित पार्षदों का शपथ समारोह शुक्रवार को अभय प्रशाल में शाम 5 बजे से शुरू हुआ। समारोह में 85 पार्षदों में से 18 कांग्रेसी पार्षद शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए। वे 6 अगस्त को कलेक्टोरेट में शपथ लेंगे।

भाजपा के 64 और 2 निर्दलीय पार्षद सहित कुल 66  पार्षदों  ने ली शपथ । कार्यक्रम में नगरीय विकास व आवास मंत्री भूपेंद्रसिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में किन्नरों ने महापौर व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। सबसे पहले पुष्यमित्र भार्गव ने मेयर पद की शपथ ली। सबसे पहले सफाई कर्मियों का अभिवादन किया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के पैर छुए और गले भी मिले। भार्गव ने मंच से नीचे जाकर भी अभिवादन स्वीकारा।

पार्षदों को दिलाए पांच संकल्प
इस समारोह में सभी भाजपा पार्षदों को पांच संकल्प दिलाए गए।
– इंदौर के यातायात प्रबंधन को स्वच्छता अभियान की तर्ज पर रोल मॉडल बनाएंगे। सिस्टम, यातायात सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे।
– परिवार का प्रत्येक सदस्य प्रतिवर्ष एक पौधा रोपेंगे और उसे वृक्ष बनाने की प्रक्रिया में भागीदार बनेंगे।

– वॉटर रिर्चाजिंग को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लेते है, शहर के तालाबों, जल स्तोत्रों के संरक्षण व उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
– अपने परिवार के प्रत्येक बच्चे, युवा को खेल गतिविधियों से जोड़ेंगे। खेल मैदानों के उन्नयन और रखरखाव में सहभागी बनेंगे।

– शहर की सुरक्षा के सजग प्रहरी के रूप में अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और अपनी कॉलोनियों में जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगवाकर अपने क्षेत्र के सुरक्षा चक्र को मजबूत करेंगे।

साथ ही इंदौर की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक उत्सव प्रियता, शालीनता और खानपान जैसी विशेषताओं में हम अपनी सक्रिय भागीदारी कार्यकर्ता के रूप में सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।